Dark Mode
विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र जनाधार पोर्टल पर अपडेट करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ

विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र जनाधार पोर्टल पर अपडेट करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ

  • विशेष योग्यजन पेंशन के लिए कर सकते हैं आवेदन

बालोतरा। केंद्र सरकार के स्वावलंबन पोर्टल से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड को दिव्यांगजनों के जन आधार पोर्टल पर अपडेट करवाए जाने के बाद दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी घेवरचंद प्रजापत ने बताया कि राज्य के जिन विशेष योग्यजनों ने केंद्र सरकार के स्वावलंबन पोर्टल से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया है। उन सभी विशेष योग्यजन व्यक्तियों को इस यूडीआईडी कार्ड को जन आधार में अपडेट करवाना अनिवार्य है, ताकि वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के लिए आवेदन के पात्र हो जाएंगे। स्वावलंबन पोर्टल से जन आधार पोर्टल पर दिव्यांगजनों के डाटा अपडेट की प्रक्रिया 25 अक्टूबर से आरम्भ कर दी गई है।
उल्लेखनीय हैं कि राज्य में 01 मार्च 2024 से दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भारत सरकार के स्वावलंबन पोर्टल से जारी किये जा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!