अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत
कोटा। श्रीमान आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान जयपुर श्री राकेश शर्मा जी द्वारा दिनांक 06.11.2026, शुक्रवार को जारी विभागीय पदोन्नति कार्यालय आदेश से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अधिकारी के पद पर विभागीय पदोन्नति की गई हैं। विभागीय आदेशानुसार इस कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थापित श्री नितेन्द्र सिंह चौहान को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया हैं। उल्लेखनीय हैं कि श्री नितेन्द्र सिंह चौहान की प्रथम नियुक्ति 11.10.2007 को कनिष्ठ सहायक के पद पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान जयपुर में हुई। इसके पश्चात श्री चौहान जून 2010 को मुख्यालय से स्थानान्तरित होकर कोटा कार्यालय में पदस्थापित किये गये हैं। इन्हें विभाग द्वारा 04 फरवरी 2019 को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति की गई। इसके पश्चात इन्हें विभाग द्वारा 25 जनवरी 2024 को सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया। श्री चौहान के पदोन्नत होने पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कोटा की सर्वश्री उप निदेशक मो. मुस्तफा शेख, सहायक निदेशक रचना शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी आंकाक्षा शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी पृथ्वी सिंह सिसोदिया, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय शरद शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार गुर्जर, सूचना सहायक बृजबाला मीना, कनिष्ठ सहायक विजय सेन, सहायक कर्मचारी सर्वश्री रणजीत सिंह, उपेन्द्र सुमन, मो.शाहबाज एवं सुनीता मीणा, सहित कार्यालय कर्मी विजय मेघवाल, सुरेश कुमार, पूरबचंद व अरूण ने उन्हे माल्यार्पण कर पदोन्नति की बधाई और शुभकामनाएं दी।