Dark Mode
राही ने की शोक संवेदना प्रकट 

राही ने की शोक संवेदना प्रकट 

 

लक्ष्मी नारायण रंगा के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति : राही

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के वरिष्ठ बाल साहित्यकार एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सदस्य अब्दुल समद राही ने बीकानेर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण रंगा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए सोजत से बीकानेर पधारे और स्वर्गीय रंगा के निवास स्थान रंगा कोठी सुकमलायतन पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण रंगा के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। आपने स्वर्गीय रंगा के बड़े पुत्र राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा एवं छोटे पुत्र राजेश रंगा सहित उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर राही के साथ बीकानेर के शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने भी पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!