राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा ने बहाली की उठाई मांग
रियांबड़ी. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा ने शिक्षक बहाली की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गौरी शंकर शर्मा को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीच का पूरा में कार्यरत पृथ्वीराज बैरवा व्याख्याता इतिहास को राजकीय सेवा से मुक्त करने का विरोध जताते हुए पुनः बहाल करने की मांग की । संघ अध्यक्ष परिहार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्मिक को असंवैधानिक व पक्षपात पूर्ण एवं मनमाने तरीके से व बिना किसी ठोस आधार के जल्दबाजी में सेवा से मुक्त करने का निर्णय सरासर गलत है। और इसे पुनः बहाल करना चाहिए । इसमें रिया बड़ी के अंबेडकर शिक्षक संघ के सभा अध्यक्ष कैलाश डेवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर परिहार , ब्लॉक सचिव घनश्याम चौहान , कोषाध्यक्ष परमाराम कड़ेला , माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि मोती राम कड़ेला , मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार जनागल, प्रचार मंत्री मुकेश भरोला, मांगीलाल रेगर एवं प्रवक्ता राजेश सोलंकी आदि शिक्षक मौजूद रहे ।