Dark Mode
जेलर की सफलता के बीच बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे रजनीकांत

जेलर की सफलता के बीच बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म जेलर ने रिलीज के बाद सिर्फ तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म की रिलीज के बाद रजनीकांत शनिवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रजनीकांत मंदिर के अंदर अपने फैंस को ग्रीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
फैन ने छुए रजनीकांत के पैर
रजनीकांत ने मंदिर के बाहर कार से बाहर उतरते हुए अपने फैंस को हाथ हिलाकर ग्रीट किया। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू स्वेटर पहना था और हाथ में ग्लव्स भी लगाए थे। जैसे ही रजनी मंदिर की सीधोयों की तरफ बढ़े, उनके फैंस उनसे हाथ मिलाने के लिए आने लगे। इस दौरान एंट्री गेट पर एक फैन ने रजनीकांत के पैर भी छुए।

सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री
रजनीकांत की फिल्म जेलर को गुरुवार को शानदार ओपनिंग मिली। फिल्म 10 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है। sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही भारत में करीब ₹48 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म में करीब 109.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

2023 में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग वाली तमिल फिल्म बनी
इसके साथ ही ये फिल्म साल 2023 में ओपनिंग डे पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है। ये रिकॉर्ड अब तक डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म PS-2 के नाम था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब ₹32 करोड़ का कलेक्शन किया था। थिएटर्स में जेलर की रिलीज के पहले दिन ही दिनभर 78.62% ऑक्यूपेंसी देखी गई।

डायरेक्टर नेल्सन की फिल्म जेलर में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में हैं। टाइगर फिल्म में एक ग्रुप को रोकने की कोशिश करता है जिसका मकसद है जेल में कैद उनके लीडर को किसी भी हालत में जेल से बाहर लेकर आना। फिल्म में रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!