बिलाड़ा उपशाखा के सेवानिवृत्ति शिक्षको का किया अभिनन्दन
बिलाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ,(राष्ट्रीय), जोधपुर जिला शैक्षिक सम्मेलन ओसियां में भाग लेने के लिए बिलाड़ा उपशाखा से जिला शैक्षिक सम्मेलन में नेमीचंद पटेल की अध्यक्षता में बिलाड़ा नगर से बड़ी संख्या में शिक्षकों का दल रवाना हुआ । जिला शैक्षिक सम्मेलन के दौरान बिलाड़ा उपशाखा के सेवानिवृत्ति शिक्षक हनुमानराम सीरवी,पुखराज हाम्बड़, भीखाराम सिंघानिया का अभिनंदन किया। शिक्षक सम्मेलन में वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विचारधारा अनुसार राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार सेन, बसंत कुमार शास्त्री, झुमरलाल मेघवाल, घेवर परमार,लिखमाराम चौधरी, सत्यनारायण भार्गव, प्रेम किशोर सीरवी, जय राम भाकल, रतनलाल सीरवी, डी सीआर्य, अस्मिता मिश्रा, शंकर मातवा, महेंद्र जाखड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने समाज हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक एवं शिक्षक क्षेत्र में समाज अवधारणा को अपना ने का संकल्प लिया।