Dark Mode
जेवरात के शोरूम में दिनदहाड़े लूट

जेवरात के शोरूम में दिनदहाड़े लूट

देहरादून में बृहस्पतिवार को एक नामी कंपनी के जेवरात शोरूम में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश आभूषण लूट कर ले गए। शहर की व्यस्ततम राजपुर रोड पर यह दुस्साहसिक वारदात उस समय हुई जब पुलिस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वीआइपी ड्यूटी में तैनात थी। पुलिस ने यहां बताया कि करीब पांच बदमाश शोरूम में घुसे और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ के लोगों को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और हीरे एवं सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाशों द्वारा कितना सामान लूटा गया। पुलिस ने बताया कि शोरूम द्वारा इसका आंकलन किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!