Dark Mode
2025 में आएगी रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

2025 में आएगी रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

CEO ने कहा- अभी डेवलपमेंट स्टेज में, पहले फेज में 1.5 लाख बाइक बनेगी'


नई दिल्ली . रॉयल एनफील्ड के CEO सिद्धार्थ लाल ने कहा है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 2025 में लॉन्च करेगी। FY-2024 के पहले क्वार्टर के रिजल्ट अनाउंस करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ लाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- कंपनी नई बाइक के लॉन्च के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है। इसकी 1.5 लाख यूनिट रॉयल एनफील्ड के मौजूदा सेटअप में ही मैन्युफैक्चर होगी।

EV के डेवलपमेंट के लिए रॉयल एनफील्ड ने स्पेनिश इलेक्ट्रिक बाइक मैन्युफैक्चरर 'स्टार्क फ्यूचर' के साथ को-लैबोरेट किया है। CEO ने बताया कि मार्केट ट्रेंड को देख कर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। हम EV के नाम पर कुछ भी आधी-अधूरी चीजें परोसना नहीं चाहते हैं। हमारा कॉम्पिटिशन मार्केट की दूसरी EV बाइकों से नहीं है। हमारा ध्यान इसे बेहतर से बेहतर बनाने पर है, इसलिए हमने 2 साल का समय लिया है। इस बीच रॉयल एनफील्ड न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : एक्सपेक्टेड प्राइस
कंपनी के पोर्टफोलियो में हंटर 350 की कीमत 1.50 से 1.75 लाख रुपए के बीच की है। वहीं, क्लासिक 350 की कीमत 1.93 से 2.25 लाख रुपए तक जाती हैं। न्यू जेनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमतें 1.50 से 2.50 लाख रुपए के बीच की हो सकती है। लॉन्च होने के बाद भारत में सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : परफॉरमेंस
अपकमिंग रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा, जो 6100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4000 rpm पर 27 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350: फीचर्स
डिजाइन के मामले में न्यू जनरेशन बुलेट 350 अपने पुराने मॉडल की अपडेटड एडिशन होगा। मोटरसाइकिल सिंगल-पीस सीट, स्पोक रिम्स, एक अलग टेल लैंप और बॉडी ग्राफिक्स के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें क्लासिक 350 के डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे।

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ आएगा। फ्यूल गेज के लिए एक छोटे डिजिटल रीडआउट के साथ आ सकती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल-स्प्रिंग लोडेड शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल-चैनल ABS के साथ ड्रम यूनिट मिलेगी। हालांकि, रॉयल एनफील्ड रियर डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट भी बेचेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!