Dark Mode
रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सपाट रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.14 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के बीच रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त है।

शुरुआती सौदों में रुपया 83.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी पहुंचा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.46 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!