Dark Mode
22 जून को ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

22 जून को ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Sri Ganganagar : राज्य सरकार की पहल पर जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत 22 जून को विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की शिकायतों, आवेदन और लंबित मामलों का निस्तारण करेंगे।

22 जून को श्रीगंगानगर उपखंड के नेतेवाला, सादुलशहर के तख्तहजारा, पदमपुर के जलौकी और 23 बीबी, करणपुर के 2 एक्स, रायसिंहनगर के भादवांवाला और लखाहाकम, विजयनगर के 41 जीबी और 42 जीबी, सूरतगढ़ के मोकलसर और सिंगरासर, अनूपगढ़ के 18 पी तथा घड़साना के 13 डीओएल और 6 जेडडब्ल्यूएम ग्राम पंचायत क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।

जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं एवं राहत उपलब्ध हो सके, यही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है।

प्रशासन का मानना है कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी अधिक प्रभावी तरीके से ग्रामीणों तक पहुंच रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!