Dark Mode
Ukraine की राजधानी कीव पर रूस ने किए ड्रोन से हमले, दो लोग घायल

Ukraine की राजधानी कीव पर रूस ने किए ड्रोन से हमले, दो लोग घायल

कीव। रूस के बलों ने बृहस्पतिवार की सुबह ईरान निर्मित शहीद ड्रोन से कई हमले किए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। यूक्रेन की राजधानी कीव के प्रशासन ने यह जानकारी दी। नगरपालिका के अधिकारियों ने संदेश एप ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, कि लगभग 10 ड्रोन को देखा गया और उन्हें मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट की आवाज सुनी गई और मार गिराए गए ड्रोन का मलबा यूक्रेन की राजधानी के पांच जिलों पर गिरा। कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!