Dark Mode
सवाई माधोपुर शहर को मिली करोड़ों की सौगात

सवाई माधोपुर शहर को मिली करोड़ों की सौगात

सवाई माधोपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आमजन को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन, गौ-संरक्षण केंद्र एवं पार्क से संबंधित निर्माण तथा विकास कार्य शामिल हैं।
डॉ. मीणा की उपस्थिति में सवाई माधोपुर के पुराने शहर में 1 करोड़ 78 लाख 80 हजार 90 रुपये की लागत से निर्मित छोटे राजबाग की पुलिया और नगर विकास न्यास द्वारा 4 करोड़ 20 लाख 77 हजार रुपये की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक लिंक रोड के चौड़ाईकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक कोटे से 25-25 लाख रुपये की लागत से रामद्वारा तथा अग्रसेन सदन के पास दो सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया। कृषि मंत्री ने नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा पंचमुखी बालाजी के सामने गौ-आइसोलेशन सेंटर के विकास पर 19 लाख 38 हजार 555 रुपये और श्री राधाकृष्ण गौशाला में चारा डिपो निर्माण पर 30 लाख 74 हजार 891 रुपये के विकास कार्य आमजन को समर्पित किए। साथ ही, शहर में नागरिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्रों के विकास के लिए इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में 15 लाख 50 हजार 421 रुपये, खेरदा स्थित रामजानकी मंदिर के पास पार्क में 20 लाख 76 हजार 201 रुपये तथा महावीर भवन के पास पार्क विकास पर 15 लाख 51 हजार 751 रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!