Dark Mode
ग्राम पंचायत भावी में पुनर्मतदान के लिए मतदान दल शनिवार को प्रशिक्षण के बाद हुए रवाना

ग्राम पंचायत भावी में पुनर्मतदान के लिए मतदान दल शनिवार को प्रशिक्षण के बाद हुए रवाना

जोधपुर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत भावी के समस्त मतदान केंद्रों पर पंच एवं सरपंच पद के लिए 15 नवंबर, 2026 (रविवार) को तथा उप सरपंच पद के लिए 16 नवंबर, 2026 (सोमवार) को पुनर्मतदान (Fresh Poll) संपन्न करवाया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आलोक रंजन द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में शनिवार को मिनी ऑडिटोरियम, सूचना केंद्र, पुराना हाई कोर्ट रोड, जोधपुर में संबंधित अधिकारियों एवं मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) एवं मतदान दलों के समस्त संबंधित कार्मिक शनिवार को प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हुए। प्रशिक्षण सत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जवाहर चौधरी ने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूर्ण सजगता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने तथा मतदान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला रसद अधिकारी श्री अंजुम ताहिर सम्मा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कंचन राठौड़ सहित संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!