Dark Mode
आज मनाया जाएगा वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस

आज मनाया जाएगा वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस

बारां। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित नवम्बर माह के तृतीय रविवार के क्रम में जिले में ‘वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे’ एवं ‘राज्य सड़क सुरक्षा दिवस’ वृहद् स्तर पर मनाया जाएगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित होने वाले इस दिवस का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करना है।कार्यक्रम के संचालन एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को मिनी सचिवालय के सभाकक्ष में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग व नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह तथा ला परिवहन अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा रविवार को शाम 5.30 बजे प्रताप चौक से चारमूर्ति चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जहां श्रद्धांजलि सभा में दुर्घटनाओं में दिवंगत लोगों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा पीड़ित परिवारों द्वारा आमजन से सड़क सुरक्षा की मार्मिक अपील की जाएगी। साथ ही आमजन को गुड समेरिटन (राहवीर) योजना, पीएम राहत योजना और मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की जानकारी दी जाएगी। इससे पूर्व सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों व जानवरों के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों के अनुभव साझा किए जाएंगे तथा आपातकालीन सेवाओं में नियोजित कर्मियों और एम्बुलेंस चालकों को सम्मानित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!