Dark Mode
जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में जिले की भैंसरोड़गढ़, बेगूं, गंगरार, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी एवं डूंगला पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान को लेकर प्रातः से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओं के साथ दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। जिले में प्रातः 10 बजे तक लगभग 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद मतदान प्रतिशत में निरंतर वृद्धि हुई और दोपहर 1 बजे तक लगभग 36 प्रतिशत तथा अपराह्न 3 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ। सायं 6 बजे तक जिले में कुल 70.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया की समाप्ति के पश्चात अंतिम मतदान प्रतिशत में परिवर्तन संभव है। पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत के अनुसार सायं 6 बजे तक बड़ीसादड़ी में 69.76 प्रतिशत, बेगूं में 71.07 प्रतिशत, भैंसरोड़गढ़ में 74.88 प्रतिशत, डूंगला में 66.29 प्रतिशत, गंगरार में 68.03 प्रतिशत तथा निम्बाहेड़ा में 74.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही तथा कई केंद्रों पर कतारें देखने को मिलीं। दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। स्वयंसेवकों एवं मतदान कार्मिकों ने उन्हें सुगम्य मतदान में सहयोग प्रदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में जिलेभर में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से पंचायत राज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!