Dark Mode
निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ महेंद्र खड़गावत ने चूरू उत्तर, चूरू व तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समितियों के कुल 36 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से संवाद कर अधिकाधिक मतदान के लिए किया

निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ महेंद्र खड़गावत ने चूरू उत्तर, चूरू व तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समितियों के कुल 36 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से संवाद कर अधिकाधिक मतदान के लिए किया

चूरू। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) जिला परिषद /पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु शनिवार को जिले की चूरू उत्तर, चूरू व तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समितियों के कुल 36 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतदाताओं से संवाद कर अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ खड़गावत ने चूरू उत्तर पंचायत समिति के पीथीसर, बालरासर आथूणा, जसरासर, घंटेल व झारिया, चूरू पंचायत समिति के सातड़ा, रामसरा, लालासर बणीरोतान व दूधवाखारा तथा तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति के राजपुरा आदि क्षेत्रों के कुल 36 मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण कर केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डॉ खड़गावत ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं से संवाद भी किया तथा उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है तथा प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसी के साथ पर्यवेक्षक डॉ खड़गावत ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, मतदान कक्षों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान दलों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। पर्यवेक्षक खड़गावत ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि निर्वाचनों के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!