Dark Mode
अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल दिवस एवं विधिक सेवा दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल दिवस एवं विधिक सेवा दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार अधिकार मित्र धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा द्वारा विभिन्न स्थानों, विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल दिवस एवं विधिक सेवा दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकार मित्रों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। साथ ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों, विशेषकर 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही बताया कि नशे की समस्या से प्रभावित बच्चों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव अथवा सामाजिक कलंक नहीं होना चाहिए। ऐसे बच्चों को दोषी ठहराने के बजाय उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन, उपचार एवं पुनर्वास उपलब्ध करवाना आवश्यक है, ताकि वे पुनः शिक्षा एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। नशे की समस्या से प्रभावित किसी भी बच्चे को समय पर उचित सहायता दिलवाने में सहयोग करें। जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सभी के लिए न्याय सुलभ बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!