एसडीएम ने सीएचसी बनेठी को 24 घण्टे संचालित करने के दिये निर्देश
कोटपूतली. मंगलवार को एसडीएम बृजेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम द्वारा बीसीएमओ डॉ. पूरण चन्द गुर्जर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेठी को 24 घण्टे संचालित किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सकों द्वारा एनपीए से सम्बंधित समस्त जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कही। बीसीएमओ द्वारा पीएचसी बुचारा में पौधारोपण किया गया। वहीं राजकीय सरदार जनाना अस्पताल एवं यूपीएचसी नागाजी की गौर में मासिक सैक्टर बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की गई।