सवाईपुर विद्यालय से हॉकी में 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हॉकी में विजेता टीमों से 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ | प्रधानाचार्या कल्पना गौतम ने बताया कि हाल ही में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी भीलवाड़ा में संपन्न हुई 67 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सवाईपुर विद्यालय में से छात्र 17 वर्ष में शिवराज जाट, कान सिंह, सुनिल जाट व कमलेश जाट व 19 वर्ष में राधेश्याम जाट उर्फ मेजर, राजू लाल तेली उर्फ मोदी, पवन गाड़री, किशन जाट व देवकिशन जाट का राज्य स्तर पर चयन हुआ, तथा छात्रा 17 वर्ष में कृष्णा जाट व 19 वर्ष में करमा जाट, रुचिका राणावत, कृष्णा जाट, मनभर सुथार का राज्य स्तर पर चयन हुआ, ये सभी खिलाड़ी आयोजित होने वाली 67 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे | जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 17 व 19 वर्ष में विजेता तथा 19 वर्ष छात्रा में उपविजेता रही ||