Dark Mode
मोदी पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधक दल का सेमिनार

मोदी पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधक दल का सेमिनार

कोटा : मोदी पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबधंक दल द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। इस
सेमिनार के मुख्य वक्ता आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री राम कुमार सिंह और मुकेश कुमार रहे । सर्वप्रथम मोदी संस्था
के अध्यक्ष सुशील मोदी और ग्रुप निदेंशक राधव मोदी ने आपदा प्रबधंक दल के सदस्यों का स्वागत किया गया ।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के द्वारा एल पी जी गैस, पेट्रोलियम, ज्वलनशील सामाग्री के रिसाव और उनसे उत्पन्न अग्नि
को कैसे रोक सकते हैं, वाहन दुर्धटनाओं में धायल व्यक्ति और हृदयधात के रोगी को किस प्रकार प्राथमिक उपचार
द्वारा बचाया जा सकता है, इसी प्रकार बाढ़ के पानी में डूबते समय अपने घरेलु संसाधनों से अपने जीवन की किस
प्रकार रक्षा कर सकते है |
ग्रुप निदेंशक राधव मोदी ने बताया कि आपदा प्रबंधन व्यक्तियों, समुदायों, और समाज को आपदाओं के प्रभाव से
बचाने में मदद करता है। यह हमें आपदाओं के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रभाव को समझने में सहायता
करता है और हमें आपदा से बचाने के लिए संगठित तरीके से कार्रवाई करने की क्षमता प्रदान करता है। अध्यक्ष
सुशील मोदी द्वारा इस प्रकार की कई महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी गई।
सेमिनार के अंत में प्राचार्य अनिल वी. कोशी ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय
भयभीत हुए बिना इन बचाव के सभी उपायों को याद रखना है और इन्हें अपनाना है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!