Dark Mode
Modi 3.0 के आते ही Sensex ने रचा इतिहास, 77,000 के पार पहुंचा

Modi 3.0 के आते ही Sensex ने रचा इतिहास, 77,000 के पार पहुंचा

भारत में एनडीए की सरकार एक बार फिर से आ चुकी है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी शपथ लेकर इतिहास रच चुके हैं। रविवार को जब नरेंद्र मोदी ने शपथ लेकर इतिहास रचा तो यह सिलसिला सोमवार को भी जारी है। सोमवार 10 जून को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का चीज शेरों वाला सेंसेक्स 332.64 अंक की तेजी के साथ 77000 के स्तर को पार कर गया। जी पहला मौका है जब सेंसेक्स ने 77000 के आंकड़े को पार किया है। इसी के साथ सेंसेक्स में भी इतिहास से रच दिया है।
इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ़्टी इंडेक्स ने बाजार खुलने के साथ ही 105 अंक उपर चढ़ा। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को भी ऐसी सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस दौरान सेंसेक्स 1618.85 अंक की तेजी के साथ 76693 के स्तर पर बंद हुआ था।

बता दें कि शेयर बाजार ने बीते शुक्रवार को तेजी देखी थी। सेंसेक्स 77017 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दिनभर इसमें तेजी देखने को मिली वहीं शाम को यह 77079.04 के स्तर पर बंद हुआ था। इसकी खासियत रही कि यह भी ऐसी इंडेक्स का सर्वाधिक हाई रिकॉर्ड था। आंकड़ों पर कॉल करें तो 2196 शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर इस दौरान खुले थे। जबकि 452 कंपनियां ऐसी थी जिनके शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!