गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : सोनी
सोजत। गौ माता में ईश्वर का वास होता है। गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है उक्त उद्गार समाज सेवी महेश सोनी ने अमावस्या पर गौ माता की सेवा करते हुए गौ माता को हरा चारा खिलाते हुए व्यक्त किए। महेश सोनी ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पुजा करता है। उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। हर व्यक्ति को समाजसेवा में आगे आना चाहिए गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।