Dark Mode
ठाणे में पर्यवेक्षण गृह से फरार आठ नाबालिग लड़कियों में से सात मिलीं

ठाणे में पर्यवेक्षण गृह से फरार आठ नाबालिग लड़कियों में से सात मिलीं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी पर्यवेक्षण गृह से आठ नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और उनमें से सात का पता लगा लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 15 से 17 वर्ष की लड़कियों ने मंगलवार तड़के उल्हासनगर कस्बे में स्थित पर्यवेक्षण गृह के एक शयनकक्ष की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और वहां से भाग निकलीं।पर्यवेक्षण गृह के संरक्षक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दो घंटे से भी कम समय में आठ लड़कियों में से सात को उल्हासनगर में दो अलग-अलग स्थानों पर ढूंढ निकाला गया और उन्हें पर्यवेक्षण गृह वापस लाया गया, जबकि एक का अब तक पता नहीं चल पाया है।उन्होंने कहा कि उल्हासनगर स्टेशन पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले ही सातों लड़कियों का पता लगा लिया गया था, नहीं तो वे शहर से भाग सकती थीं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को पर्यवेक्षण केंद्र में रहना पसंद नहीं था और इसलिए उन्होंने वहां से भागने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हिल लाइन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!