Dark Mode
गुआनाजुआतो में क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 16 लोगों की मौत

गुआनाजुआतो में क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 16 लोगों की मौत

मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में रविवार तड़के एक क्रिसमस पार्टी के दौरान बंधूकधारियों के हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। अभियोजकों ने यह जानकारी दी।
राज्य अभियोजकों ने यह भी बताया कि सलामांका शहर में गोलीबारी में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई। हालांकि, उन्होंने हमले की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़ित पोसाडा’ नामक क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चला दी।शहर में ‘जलिस्को कार्टेल’ और ‘सिनालोआ कार्टेल’ द्वारा समर्थित स्थानीय गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष लंबे समय से चल रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!