देलसर गांव में श्याम मेला सातवें दिन भी रहा परवान पे
नवलगढ . क्षेत्र के देलसर गांव में श्रीश्याम फागोत्सव व किसान मेले का सातवें दिन और भी रोचक बना हजारों की संख्या में श्रोताओं ने हास्य की गंगा में गोते लगाते हुए भरपूर आनन्द लिया
महिला अधिकारीता विभाग के सौजन्य से विशाल हास्य कवि सम्मेलन जिसमें कवि हरीश हिन्दुस्तानी पवन पारस सुरेन्द्र यादवेन्द्र सुश्री सलोनी राणा आगरा हरी ओम पारीक राजकुमार बादल आदि कवि ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में रामनिवास शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुण्डा ने बताया कि आने वाले समय में जल्दी ही इसे मेलें का रजिस्ट्रेशन करवा जायेगा और मेला स्थल के पास जो चौराहा है उस पर एक अच्छे सर्किल का निर्माण करवाया जायेगा कार्यक्रम के दौरान आते हुए अतिथियों का स्वागत तोगडा कलां सरपंच निशा संजीव कुमार ने किया कार्यक्रम में नवलगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी राकेश शर्मा महन्त रोशन दास महाराज निवाई सरपंच मंजू श्रवण निवाई नायाब तहसीलदार मुरारीलाल शर्मा डॉ राजेश यादव जयप्रकाश शर्मा पूर्व सरपंच संजीव कुमार राणासर सरपंच प्रतिनिधि राहिताश प्रगतिप्रसार अधिकारी राधाकृष्ण जयचन्द सुरेश जांगिड़ सत्यवीर खिचड विकास देवठिया मीना मान शिवनारायण पंकज खिचड आदि मौजूद रहे