Dark Mode
पालघर जिले में चोरी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

पालघर जिले में चोरी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस ने चोरी करने के आरोप में सोलापुर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छह लोगों ने कथित तौर पर एक दिसंबर 2023 को पालघर जिले के अर्नाला में एक घर में घुसकर कीमती सामान और 25,000 रुपये नकद चुरा लिए थे।जिसके बाद अर्नाला सागर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विरार में अपराध इकाई तृतीय के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि जब वे एक अन्य मामले के संबंध में व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे थे उस दौरान उन्हें अर्नाला में चोरी में उनकी भूमिका के बारे में पता चला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!