Dark Mode
कौशल आधारित तीस दिवसीय महिला प्रशिक्षण सम्पन्न

कौशल आधारित तीस दिवसीय महिला प्रशिक्षण सम्पन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि., संगरिया में आयोजित तीस दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 04.04.2023 को किया गया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उपयोजनान्तर्गत किया गया। प्रशिक्षण में सिलाई मशीन एवं सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति तजिन्द्र कौर सलवारा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का लाभ उठाकर स्वरोजगार के रुप में अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमति तजिन्द्र कौर ने सभी महिलाओं को केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. अनूप कुमार ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने तथा रेडीमेड परिधानों द्वारा अधिक आर्थिक लाभ कमाने के लिये जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण की पाठयक्रम समन्वयक डाॅ. संतोष झाझड़िया ने प्रशिक्षण की रुपरेखा तथा महिलाओं द्वारा सीखे गये कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। इस प्रशिक्षण में कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में महिलाओं को कान्ति सिंह द्वारा एक माह तक विभिन्न आयू वर्ग के परिधानों को काटने व सीलने की प्रयोगात्मक जानकारी दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!