Dark Mode
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, सरमथुरा पुलिस की कार्रवाई

अवैध शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, सरमथुरा पुलिस की कार्रवाई

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई करते हुए सरमथुरा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरमथुरा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि बरईपुरा का ताल पर एक आरोपी अवैध शराब लेकर जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। जहां पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर शराब की दो पेटी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लाल सिंह (32) पुत्र हुकुम सिंह निवासी ददरौनी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से मिली दो पेटी में 94 शराब के क्वार्टर बरामद किए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से शराब की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!