Dark Mode
सोजत : इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है इल्म के बिना जिंदगी अधूरी : सैय्यद रज्जाक अली 

सोजत : इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है इल्म के बिना जिंदगी अधूरी : सैय्यद रज्जाक अली 

सोजत। इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है इल्म के बिना जिंदगी अधूरी है उक्त उद्गार महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, पाली सैय्यद रज्जाक अली ने खिदमत ए ख़ल्क़ चेरिटेबल ट्रस्ट पाली द्वारा मुस्लिम मुसाफिर खाना में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतोर मुख्यअतिथि व्यक्त किए। मौलाना इकबाल नूरी ने दीनी व दुनियावी इल्म दोनों को जरुरी बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है क्योंकि शिक्षा हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। असरफ कादरी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने आसपास की दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में जी एम शेख अब्दुल मलिक वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में दसवीं व बारहवीं बोर्ड में उत्कृष्ट नंबर लाने वाली छा्राएं  -बुशरा कुरैशी, सादिया खत्री, अफसीन शेख, सायमा अंजुम, जिशान, नाजमीन, कायनात, आरज़ू को अतिथियों द्वारा फूलों का हार पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावत कुरान से किया गया तत्पश्चात संस्था द्वारा अतिथियों का साफा, माला व मोमेंटो प्रदान कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन छात्राएं  नौरीन,इफरा, नाजमीन, सुहाना ने किया अंत में मुर्तजा हसन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता अनवर आलम, आमीन गौरी, मोहम्मद यासीन राॅयल का सहयोग सराहनीय रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!