Dark Mode
टीबी रोग जागरूकता के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

टीबी रोग जागरूकता के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

टोंक। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत सीएमएचओ कार्यालय सभागार में टीबी (क्षय रोग) से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना एवं इसके रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रचार-प्रसार करना था। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अक्षत जांगिड़ लावा (मालपुरा), द्वितीय स्थान पर तनु शर्मा निवाई एवं तृतीय स्थान पर अंजलि जग्रवाल रही। प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल, पीपीएम कोऑर्डिनेटर मसर्रत मियां, शिक्षा विभाग से माजिद अली एवं नवरतन जैन उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!