सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ धरना 145 दिन भी जारी
नवलगढ . नवलगढ क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा श्री सीमेंट संघर्ष समिति नवलगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार 145 वे दिन भी श्री सीमेंट कंपनी खिलाफ धरना जारी रखा ।समिति के सदस्य राजाराम खटकड़ ने बताया भूमि का उचित मुआवजा (मार्केट वैल्यू) के अनुसार ,पुनर्वास की व्यवस्था, कंपनी में स्थाई नौकरी आदि उनकी प्रमुख मांगे हैं इस मौके पर नरसिंह दास जी महाराज, विनोद कालीरावणा, जगदीश जी खटकड़ ,हरलाल जी खेरवा, राजेश खेदड़, राजकुमार खेरवा,महेंद्र गोदारा, चिमनजी ओला, विजेंद्र कालीरावणा, विद्याधर यादव ,शीशराम चबरवाल ,सवाई कालीरावण,श्रीचंद , सतीश योगी, मुकेश खेरवा व प्रभावित क्षेत्र के अन्य किसान भी मौजूद थे।