Dark Mode
सुरेंद्र मीणा ने फिर किया इंद्रगढ़  नगर पालिका में पदभार ग्रहण 

सुरेंद्र मीणा ने फिर किया इंद्रगढ़  नगर पालिका में पदभार ग्रहण 

पहली प्राथमिकता शहरवासियों को सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा मिले लाभ 

दौसा . गौ रक्षक अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने एक फिर इंदरगढ़ नगर पालिका में पदभार ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि मीणा का पूर्व कार्यकाल में इन्द्रगढ में काफी विकास कार्य कराये गए थे जिसमे पट्टा वितरण ,सफाई व्यवस्था ,लाईट व्यवस्था ,निर्माण सहित गोवंशों के लिए भी काफी परपकार के काम किये थे जो जनता में आज भी छाप छोड़ रखी है। इस लिए इंद्रगढ़ की जनता उनके कार्यकाल में हुए विकास को लेकर एक बार फिर आस्वस्थ है की उनके शहर में एक बार फिर विकास की गंगा बहने वाली है। ईओ मीणा ने पदभार के समय भी कहा कि इंद्रगढ़ के विकास में कोई कसर  नहीं छोड़ी जायेगी बिना भेद भाव के विकास कराया जायेगा साथ ही पहली प्राथमिकता शहरवासियों को सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँचाना होगा। इस अवसर पार्षद आसाराम।  लोकेश नरवाल, पार्षद नीलम भारती, पार्षद गोपाल शर्मा, पार्षद महेंद्र ,पार्षद फरहनाज, पूर्व पार्षद मांगीलाल जैकी, सतीश साहू, शुभम भाई मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!