प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
भोपालगढ़ . आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल ने बताया कि विद्या मंदिर में अध्ययनरत दसवीं अष्टमी और 5 बोर्ड में श्रेष्ठ अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान समारोह किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस वृताधिकारी प्रेम चौधरी ने 90% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को टेबलेट, रजत पदक, मोमेंटो वह साफा पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को आदर्श शिक्षण संस्थान जोधपुर के जिला सचिव संग्राम सिंह काला ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता रहती है।
विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया।