Dark Mode
महाराष्ट्र में छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई में 17 वर्षीय एक लड़की ने एक काउंसलिंग सत्र के दौरान खुलासा किया कि लगभग 10 साल पहले अरबी पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पवई थाने के अधिकारी ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के स्कूल की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘काउंसलिंग सत्र में लड़की ने बताया कि शिक्षक उसके घर अरबी पढ़ाने आता था। अगर वह अपना कार्य पूरा नहीं करती थी तो आरोपी उसे गलत तरीके से छूता था। लड़की ने बताया कि ये घटनाएं तब हुईं जब वह 6-8 साल की थी।’’ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!