Dark Mode
48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से: भरतपुर में नकल रोकने के लिए नेटबंदी

48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से: भरतपुर में नकल रोकने के लिए नेटबंदी


जयपुर . राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही REET-मेंस यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक होगी, जिसमें 21,000 पदों के लिए लेवल वन के 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे।

वहीं, आज दूसरी पारी (शाम 3 से 5.30 बजे) में लेवल-2 के सब्जेक्ट साइंस और मैथ्स के लिए स्टूडेंट एग्जाम देंगे। इस एग्जाम में 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठेंगे, जिसके लिए प्रदेश के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सुबह की पारी के लिए 8.30 बजे से एंट्री बंद कर दी गई । एक मिनट की देरी से भी पहुंचे कैंडिडेट्स को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया है। वहीं इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर सेंटर्स तब पहुंचाए गए। बता दें, कर्मचारी चयन बोर्ड ने गृह विभाग को पत्र लिखकर इंटरनेट बैन करने की मांग की थी। फिलहाल परीक्षा वाले जिलों में से केवल भरतपुर में दो दिन 24 घंटे के लिए नेटबंदी की गई है। आज और कल यहां सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बैन रहेगा।

48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से: भरतपुर में नकल रोकने के लिए नेटबंदी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!