Dark Mode
स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी का टीजर रिलीज

स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी का टीजर रिलीज

प्रतीक गांधी फेम वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के निर्देशक हंसल मेहता अब स्कैम सीरीज का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज किया।

‘स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी’ टाइटल्ड इस सीरीज में साल 2003 में हुए 30 हजार करोड़ के स्टाम्प घोटाले की कहानी दिखाई जाएगी। यह घोटाला नकली स्टांप पेपर छापने वाले अब्दुल करीम तेलगी ने किया था।
टीजर में रिवील नहीं किया फेस
टीजर में मेकर्स ने सीरीज में अब्दुल करीम तेलगी का रोल प्ले करने वाले एक्टर का फेस रिवील नहीं किया है। इसकी शुरुआत में मनोज बाजपेयी का वाॅयस ओवर सुनाई दे रहा है। वो बता रहे हैं कि 2003 में इतना बड़ा स्कैम हुआ कि जीरो कम पड़ गए।

2003 में हुआ था यह स्कैम
यह सीरीज 2003 में हुए तेलगी स्कैम पर बेस्ड है। इस स्कैम में नकली स्टांप पेपर छापने वाले अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी।

अब्दुल ने एक वेंडर के रूप में शुरुआत की थी और ट्रैवल कंपनियों में काम करते हुए नकली टिकटों के जरिए इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया था। कई राज्यों में फैले इस घोटाले ने पूरे देश को शॉक कर दिया था।
2 सितंबर को होगी रिलीज
सीरीज 2 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लाइव पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के लिए हंसल ने पत्रकार संजय सिंह की किताब रिपोर्टर की डायरी से इनपुट लिए हैं। इसे हंसल मेहता ने डायरेक्टर तुषार हीरनंदानी के साथ डायरेक्ट किया है। तुषार इससे पहले ‘सांड की आंख’ डायरेक्ट कर चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!