Dark Mode
2025 बैच के 7 आईएएस मिलने से राजस्थान केडर को मिलेगी अधिक मजबूती, मुख्य ​सचिव ने इनसे मुलाकात कर सरकार के मिशन और एजेंडे से करवाया परिचित

2025 बैच के 7 आईएएस मिलने से राजस्थान केडर को मिलेगी अधिक मजबूती, मुख्य ​सचिव ने इनसे मुलाकात कर सरकार के मिशन और एजेंडे से करवाया परिचित

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एचसीएमरीपा में राजस्थान कैडर में शामिल हो रहे आईएएस बैच 2025 के 7 प्रशिक्षुओं अधिकारी के साथ संवाद करते हुए उनका राजस्थान की गौरवशाली प्रशासनिक परंपरा में स्वागत किया तथा राज्य के शासन दर्शन “मैक्सिमम गवर्नेंस—मिनिमम गवर्नमेंट” पर बल दिया। इस संवाद में एचसीएमरीपा की महानिदेशक श्रेया गुहा ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। श्रीनिवास ने राजस्थान के नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल को विस्तार से समझाते हुए समयबद्ध जन-शिकायत निवारण, प्रत्येक पात्र तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और लाभ, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल शासन, प्रशासनिक सुधार तथा संस्थागत ईमानदारी पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी, तकनीक-आधारित शासन, जनसंपर्क, मुख्यमंत्री ग्राम विकास अभियान, राज उन्नति तथा महिला सशक्तीकरण जैसी पहलों का प्रभावी उपयोग करते हुए संवैधानिक मूल्यों, निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोक सेवा की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्य सचिव ने सभी 07 अधिकारियों से समर्पण, नवाचार और नेतृत्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि वे प्रशासनिक संस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए विकसित राजस्थान @2047, विकसित भारत@2047, आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में सार्थक योगदान दे सकें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!