मुख्यमंत्री ने दी स्व. राजेन्द्र गर्ग को श्रद्धांजलि
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को भरतपुर में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के निवास पर पहुंचकर उनके भाई राजेन्द्र गर्ग के देहांत पर शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने स्व. राजेन्द्र गर्ग की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव,पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना, पूर्व सांसद पं. रामकिशन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।