Dark Mode
उपभोक्ता को खुद से जागरूक होना होगा- मील

उपभोक्ता को खुद से जागरूक होना होगा- मील

नवलगढ़.  उपभोक्ता आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज मील ने बताया कि दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी रूप में उपभोक्ता होता है। उपभोक्ता को जागरूक होना चाहिए क्योंकि जागरूक उपभोक्ता ही न्याय पाने के रास्ते खोज सकता है। मील ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उपभोक्ता को ग्राहक के रूप में पूजनीय और राजा कहा है। गांधीजी का मानना था कि ग्राहक सेवा या वस्तु खरीदते समय जो प्रति फल धन देता है। उससे ही व्यापारी का परिवार चलने के साथ ही धनराशि अनवरत रूप से आगे से आगे बढ़ती जाती है। जिससे हमेशा चलने वाली आर्थिक व्यवस्था का निर्माण होता है और उपभोक्ता सबका पालनहार है। मील ने कहा कि विद्वान चाणक्य ने भी अपनी नीति में उल्लेख किया है कि उपभोक्ता होना सौभाग्य है वही जागरूक उपभोक्ता होना एक जिम्मेदारी है। जागरूक उपभोक्ता ही धोखाधड़ी करने वाले सेवा दाता को दंड दिलाने का अधिकारी बनता है ।
मील ने आह्वान किया कि जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें तो उसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जाए और चुकाए जाने वाली धनराशि की रसीद लेना नहीं भूले।न्याय दिलाने में यह रसीद बहुत काम करती है और वही बिल लेने से उपभोक्ता देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और बड़ी टैक्स चोरी पर रोक लगती है साथ ही किसी प्रकार से उपभोक्ता के सामने आने वाली समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता आयोग शीघ्र ही कानूनी प्रावधान के साथ न्याय करने का कार्य करता है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद मनोज मील पहली बार नवलगढ़ में बाबा रामसापीर के दर्शन करने आये। रामसा पीर बाबा रामदेवजी के पुजारी........... ने मनोज मील को पूजा करवाई । गौरतलब है कि मील बचपन से ही बाबा रामसापीर में आस्था रखते हैं उन्होंने बाबा रामसापीर से मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!