Dark Mode
हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

बुचकला गांव में गत दिनों युवक पर जानलेवा मामले का पुलिस ने किया खुलासा। 

 
पीपाड़ शहर .  समीपवर्ती बुचकला गांव में गत दिनों एक युवक पर जानलेवा हमला करने के साथ ही मारपीट कर गांव में माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धमेन्द्रसिह यादव ने बताया कि थाना पीपाड़ शहर में हत्या के प्रयास में दर्ज प्रकरण में वान्छित दो आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।आरोपियों ने चाकू व पिस्टल के हमला किया था
थाना पीपाड़ शहर में पाच दिन पूर्व प्रार्थी प्रकाश गिरी पुत्र भंवरगिरी गोस्वामी उम्र 40 साल पेशा मजदुरी निवासी बुचकला ने एम्स अस्पताल जोधपुर में रिपोर्ट पेशकर बताया कि गत 11 मार्च सांय 4 बजे मेरा भाई बाबुगिरी जीतु नाई की दुकान के बाहर खडा था आरोपी रफीक पुत्र रज्जाक, शाहरूख पुत्र शौकत, फिरोज पुत्र शरीफ खा सिन्धियो ढाणी बुचकला, बाबु खा, अकरम व दो तीन अन्य व्यक्ति आये, जिनके पास धारदार चाकु, लगिया तथा शाहरूख के पास पिस्टल थी इन्होने मेरे भाई को रोककर मारपीट करनी शुरू की, रफीक ने पैरो पर, फिरोज ने सर पर बाकी सभी ने हाथों पेरो पर मारपीट कर फ्रेक्चर कर दिये सभी आरोपी कैम्पर गाडी मे आये थे। आस पास के ग्रामीणों के एकत्रित होने पर सारे आरोपी वहा से फरार हो गये वही मेरे भाई का मोबाईल फोन भी तोड दिया था पुलिस ने मामला दर्ज कर  अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस ने टीमें गठित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया पुलिस थाना पीपाड शहर में हत्या के प्रयास के दर्ज प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एंव प्रकरण का निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण सुनील के. पवांर के सुपरविजन वृताधिकारी  बिलाडा भूपेन्द्रसिह के निर्देशन मे थानाधिकारी घेवरसिह गुंसाईवाल   के नेतृत्व मे थाना की टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा आसुचना का संकलन कर  आरोपी फिरोज पुत्र शरीफ खां सिन्धी मुसलमान 20 निवासी सिन्धीयो की ढाणी बुचकला व अकरम खान पुत्र सफरू खां सिन्धी 21 निवासी रिंया नगर बोयल के रहवासीय ठिकानो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी फिरोज व अकरम घटना के बाद पुलिस की गिरफतारी से बचने हेतु बार-बार अपने ठिकाने बदल कर रह रहे थे। टीम द्वारा आरोपियों के बारे में आसुचना संकलन कर व डाटाबेस सकंलित कर मुखबिर की सुचना पर दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया है।आरोपियों की गिरफतारी में कास्टेबल नेमीचंद की मुख्य भुमिका रही है। 
पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए किया हमला। 
पुलिस ने बताया कि इस घटना का मुख्य कारण एक वर्ष पूर्व बाबूगिरी ने फिरोज पुत्र शरीफ खां सिन्धी मुसलमान के साथ मारपीट की थी जिस पर पुलिस थाना पीपाड़ में मुकदमा दर्ज होकर बाबूगिरी के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश हुआ था। जिसका बदला लेने के लिये व्यक्गितरूप से फिरोज के मन में रंजिश थी और इसी आपसी रंजिश को लेकर मुलजिम फिरोज ने अपने साथियों के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस टीम पुरस्कृत होगी
दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी घेवरसिह गुंसाईवाल  हैड कास्टेबल जोधाराम बुध्दीप्रकाश मालाराम  रामप्रकाश व नेमीचंद को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
 
 
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!