खजीना हुआ भक्तिमय, 71 गांवों की मंडलियां पहुंची
सवाईपुर:- सवाईपुर क्षेत्र के खजीना गांव में आज सोमवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिस गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया और हर गली में गुंजे हरि बोल के जयकारे । ग्रामीण राधेश्याम जाट ने बताया कि सोमवार को हरिलाल डेला के द्वारा अरे बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, प्रातः 10:15 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से हरि बोल प्रभात फेरी व चारभुजा नाथ की शोभायात्रा की शुरुआत हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी व शोभायात्रा का स्वागत किया, ग्रामीणों ने प्रभात फेरी मंडलियों के लिए जगह-जगह चाय-नाश्ता व अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें सवाईपुर, बनकाखेड़ा, बड़ला, ढ़ेलाणा, चावंडिया, आकोला, ढोकलिया, होलिरड़ा, ककरोलिया माफी, श्रीपुरा, राणीखेड़ा, दांथल, महेशपुरा, पीथास सहित आसपास के 71 गांवों की हरि बोल प्रभात फेरी मंडलियां पहुंची, अंत में प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया ।।