Dark Mode
मनोनीत पार्षद के घर चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

मनोनीत पार्षद के घर चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

 
बीदासर। कस्बे के वार्ड नं 19 चालिया बास में मंगलवार देर रात अज्ञात चोर ने एक घर के ताले तोड़कर जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर थानाधिकारी जगदीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। मामले को लेकर मनोनीत पार्षद पुसाराम चौहान ने पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 15 फरवरी को परिवार सहित लुधियाना पंजाब गए थे। मेरा बड़ा भाई रामेश्वरलाल सुबह शाम मकान की देखरेख भी करता था। 22 फरवरी को लुधियाना से घर लौटे तो घर के अंदर तीन कमरों के ताले खुले और सन्दूकों अलमारी के ताले टूटे हुए मिले, तथा उनमें रखा लगभग 10 तोला सोना व 600 ग्राम चांदी के आभूषण करीब 30 हजार रुपए नगदी अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने चौहान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वही मामले को लेकर चूरू से एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!