Dark Mode
संग्रहालय में होते हैं संस्कृति और इतिहास के दर्शन

संग्रहालय में होते हैं संस्कृति और इतिहास के दर्शन

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है। इस दिवस की एक थीम
होती है जो इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के द्वारा तय की जाती है। अंतरराष्ट्रीय
संग्रहालय दिवस 2023 की थीम संग्रहालय स्थिरता और भलाई रखी गई है। इस दिवस का
मुख्य उद्देश्य लोगों को संग्रहालय और धरोहरों के प्रति जागरूक करना है। संग्रहालय या
म्यूजियम एक ऐसा संस्थान है है जो समाज की सेवा और विकास के लिए जनसामान्य के लिए
खोला जाता है। इसमें पृथ्वी, मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रह,
शोध, प्रचार या प्रदर्शन किया जाता है जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए
होता है। संग्रहालय की समाज के विकास में अहम भूमिका है, क्योंकि संग्रहालय में ही हमारे
इतिहास के दर्शन होते हैं।
दुनिया भर में सैंकड़ों की संख्या में संग्रहालय स्थापित है जो बच्चे से बुजुर्ग तक को हमारी
पुरातन विरासत, संस्कृति, कला आदि को समाज से जोड़े रखने तथा उन्हें संरक्षण प्रदान करने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व के प्रतिष्ठित संग्रहालयों में लौवर संग्रहालय पेरिस,
स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन, वाशिंगटन, डीसी ब्रिटिश संग्रहालय लंदन, मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम
ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क वेटिकन संग्रहालय, वेटिकन सिटी एक्रोपोलिस संग्रहालय, एथेंस, राष्ट्रीय
पैलेस संग्रहालय, ताइप हर्मिटेज संग्रहालय, सेंट पीटर्सबर्ग नृविज्ञान का राष्ट्रीय संग्रहालय,
मेक्सिको सिटी और उफीजी गैलरी, फ्लोरेंस शामिल है। इन पंक्तियों के लेखक ने लंदन स्थित
विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश संग्रहालय और साइंस म्यूज़ियम का भ्रमण किया है जहाँ हजारों की संख्या
में देशी और विदेशी लोग प्रतिदिन संग्रहालयों को देखने आते है। ब्रिटिश संग्रहालय ब्रिटेन की
राजधानी लंदन में स्थित दुनिया का एक बड़ा सार्वजनिक संस्थान है। 1753 में स्थापित, ब्रिटिश
संग्रहालय दुनिया के सांस्कृतिक खजाने में से एक है। दुनिया के इस सब से महान मानवीय
इतिहास, कला, संस्कृति और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माना जाता है। इसे दुनिया के
सबसे बड़े संग्रहालय का दर्जा प्राप्त है। इसके स्थाई संग्रह में 80 लाख से अधिक वस्तुएँ हैं जो
हर महाद्वीप से लाई गई हैं और मनुष्य जाति की शुरुआत से आजतक की संस्कृति का ज्वलंत

दिग्दर्शन कराती है। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूजियमों
में गिना जाता है। लंदन के साउथ केंसिंग्टन स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में पृथ्वी के विकास
की कहानी प्रदर्शित की गई है। यह म्यूजियम अनगिनत ऐतिहासिक वस्तुओं और कलाकृतियों
के लिए मशहूर है। म्यूजियम में मानव के विकास सहित धरती के भौगोलिक और प्राकृतिक
विकास से सम्बंधित हर पहलु की जानकारी उपलब्ध है। रोचक और सजीव ढंग से प्रदर्शित किया
गया है कि पृथ्वी पर मानव जीवन से पहले विशाल और शक्तिशाली जीव थे जो बाद में विलुप्त
हो गए और अब उनके जीवाश्म हमारे लिए संरक्षित रखे गए है। दुनिया के इतिहास की
जानकारी जानने के इच्छुक लोगों विशेषकर बच्चों के लिए डायनासोर के जीवाश्म की एक पूरी
गैलरी यहाँ मौजूद है।
प्राचीन सभ्यताओं से लेकर 21वीं सदी तक फैले 38,000 से अधिक कलाकृतियों के साथ लौवर
संग्रहालय पेरिस मानव रचनात्मकता और कल्पना का खजाना है। वाशिंगटन, डीसी में
स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, शिक्षा और अनुसंधान परिसर है,
जिसमें 19 संग्रहालय और गैलरी, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान और नौ अनुसंधान सुविधाएं शामिल हैं।
मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क में प्राचीन मिस्र की कलाकृतियों से लेकर समकालीन
चित्रों और मूर्तियों तक का प्रदर्शन है। वेटिकन सिटी में वेटिकन संग्रहालय संग्रहालयों और
दीर्घाओं का एक संग्रह है जिसमें दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण कला और
कलाकृतियाँ हैं। संग्रहालयों के संग्रह में माइकल एंजेलो, राफेल और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के
साथ-साथ प्राचीन रोमन और मिस्र की कलाकृतियां शामिल हैं। एथेंस, ग्रीस में एक्रोपोलिस
संग्रहालय, प्राचीन गढ़ और इसके चारों ओर के स्मारकों को समर्पित है, जिसमें पार्थेनन, एथेना
नाइके का मंदिर और एराचेथियोन शामिल हैं। ताइपेई, ताइवान में राष्ट्रीय पैलेस संग्रहालय,
चीनी कला और कलाकृतियों के दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों में से एक
है। संग्रहालय में प्राचीन चीनी चित्रों, मिट्टी के बर्तनों, सुलेख, और जेड नक्काशियों सहित
700,000 वस्तुएँ प्रदर्शित है। सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हर्मिटेज संग्रहालय, दुनिया के सबसे बड़े
और सबसे प्रसिद्ध कला संग्रहालयों में से एक है। संग्रहालय के संग्रह में तीन मिलियन से
अधिक वस्तुएं शामिल हैं, जिनमें प्राचीन कलाकृतियों से लेकर आधुनिक कला तक शामिल हैं।
राष्ट्रीय संग्रहालय मेक्सिको सिटी में मानव विज्ञान का एक विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय है जो
मेक्सिको और मेसोअमेरिका की प्राचीन सभ्यताओं को समर्पित है। फ्लोरेंस, इटली में उफीजी

गैलरी, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध कला संग्रहालयों में से एक है, जिसमें एक
संग्रह है जिसमें माइकलएंजेलो, लियोनार्डो दा विंची और अन्य इतालवी पुनर्जागरण स्वामी के
काम शामिल हैं। मध्य युग से पुनर्जागरण तक इतालवी कला के विकास को प्रदर्शित करने के
लिए कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित प्रदर्शनों के साथ संग्रहालय के संग्रह में पेंटिंग, मूर्तियां
और अन्य कला रूप शामिल हैं।
ऐसा ही एक अनूठा और नायब संग्रहालय देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय के नाम से
बनाया गया है। यह संग्रहालय में देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। संभवत: यह देश और दुनिया
का एक मात्र संग्रहालय है जो आजादी के बाद के भारत के 75 साल के सुनहरे सफर की कहानी सुनाता है।
यह संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद देश के प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके योगदान के माध्यम से लिखी गई
भारत की गाथा का वर्णन करता

-बाल मुकुंद ओझा

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!