Dark Mode
संजय राउत को जान से मारने की धमकी 

संजय राउत को जान से मारने की धमकी 

लॉरेंस के नाम से मैसेज आया,


मुंबई  .  महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव गुट के नेता संजय राउत को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए यह धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि तेरा भी हाल मूसेवाला जैसा कर देंगे। तू दिल्ली में मिला तो तुझे AK-47 से उड़ा देंगे। सलमान और तू फिक्स है।' पुलिस ने बताया कि संजय ने शिकायत भी दर्ज की है। हमने जांच भी शुरू कर दी है।

राउत ने मुंबई के कांजुर मार्ग थाने में लॉरेंस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पुणे से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। राउत को धमकी मिलने के मामले में शख्स से पूछताछ की जा रही है।

राउत बोले- मैं डरूंगा नहीं
संजय राउत ने कहा कि मुझे धमकी भरा मैसेज मिला है। मैंने इसकी शिकायत थाने में कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं डरूंगा नहीं। पहले भी मुझ पर हमले की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस क्या कर रही है? गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? राउत बोले कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद मेरी सुरक्षा हटाई गई। इसी के बाद जान से मारने की धमकी मिल रही है।

फडणवीस ने कहा- शराब के नशे में किसी ने धमकी दी है
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राउत को धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली गई है। पहली नजर की जांच में पता चलता है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में धमकी दी थी। हालांकि, मामले की विस्तार से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!