अलग-अलग मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार
नदबई । लखनपुर थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए अलग अलग मामलें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पहरसर निवासी रूपसिंह अवैध तरीके से धारदार हथियार लेकर घूम रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में युवक से धारदार हथियार बरामद होने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर पहरसर निवासी ओमी कोली व बछामदी निवासी सूरजभान सिंह अवैध तरीके से देशी शराब की बिक्री कर रहे। लखनपुर थाना प्रभारी विशम्भर गुर्जर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में पहरसर निवासी ओमी कोली से ६० देशी शराब पब्बा व बछामदी निवासी सूरजभान उर्फ टिल्लू से २३५ देशी शराब पब्बा बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।