महाविद्यालय के पास हुई फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार,
सूरतगढ. निजी महाविद्यालय के पास फायरिंग करने के मामले में सिटी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वार्ड 2 निवासी सोहिल खां ने रिपोर्ट दी कि 7 फरवरी को वह महाविद्यालय के बाहर बैठा था इसी दौरान बोलेरो कैम्पर गाड़ी में नरेश ढाका, सोनु भाम्भु व भूराराम हथियारों से लैस होकर आए व मारपीट करने लगे। इस दौरान नरेश ढाका ने उसके दांतों पर राड से हमला किया तथा सोनू भांभू ने जान से मारने की नियत से पिस्तौल से हमला किया तथा फायर किये। शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग भाग गए। इस मामले में एसआई मोटाराम, हैंड कांस्टेबल दुर्गादत्त, कांस्टेबल ओमप्रकाश,रामकुमार की गठित टीम की। सिटी थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजियासर, रावतसर, पीलीबंगा, पल्लू व लूणकरणसर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई।। इस दौरान पुलिस ने आरोपी रंगमहल निवासी नरेश ढाका को गांव एटा की रोही व मानकथेड़ी निवासी सोनू भाम्भू को गांव की रोही से दस्तयाब किया गया। प्रकरण में वांछित अन्य आरोपी 14 एसपीडी निवासी भूराराम उर्फ भूरिया को पूर्व में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जा चुका है।उसे इस प्रकरण में न्यायालय के आदेश से प्रोडेक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सोनू भाम्भू, नरेश ढाका व भूराराम उर्फ भूरिया तीनों बदमाश प्रवृत्ति के है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार रखने व हथकड शराब बनाने के प्रकरण दर्ज है।