Dark Mode
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हिमस्खलन से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हिमस्खलन से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुसरिंग में सोमवार को हिमस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भाभा घाटी इलाके में बर्फीला तूफान आने के बाद हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के समय बड़ी संख्या में मजदूर कार्यस्थल पर दोपहर का भोजन कर रहे थे।भाभा घाटी के तहसीलदार अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि की।
पुलिस ने बताया कि झारखंड के रहने वाले सीमन किंडो और बिरया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि झारखंड के ही रतन लाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि नेपाल के रहने वाले एक मजदूर कृष्णा को गंभीर चोटें आईं और उसे रामपुर अस्पताल स्थानांतरित किया गया जबकि चंद्र नाथ को कटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। भावानगर थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर के अगुवाई में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एक टीम हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची।

मौसम विभाग ने 13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए बताया कि 13 और 14 मार्च को चंबा, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, किन्नौर और शिमला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और तूफान के साथ बारिश की भी संभावना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!