पावा में फंसे तीन व्यक्ति
सुमेरपुर। मौसम विभाग की ओर से मिल रही लगातार जानकारी के मुताबिक उपखंड प्रशासन द्वारा उपखंड क्षेत्रवासियों को लगातार अपील जारी है और जहां है वहां सुरक्षित रहने की हिदायत दी जा रही हैं। विभाग के अनुसार 18 जून रविवार से आगामी 24 घंटों में पाली,सिरोही,उदयपुर,राजसमंद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कंही- कंही पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको लेकर उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल,विकास अधिकारी सोहनलाल ड़ारा,तहसीलदार,पालिका अधिशासी अधिकारी ललित सिंह,सीओ रजत विश्नोई,थानाधिकारी रामेश्वर पार्टी के साथ पूरी टीम तत्परता से कार्य कर रही है और पूरी तरह मुस्तैद अलर्ट मोड पर हैं।उपखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सारे रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हैं जहां विषम परिस्थितियों में वहां गाड़ी घोड़े इत्यादि लेकर पहुंचना असंभव है,एक दूसरे गांव में जाने वाले सभी रास्ते पानी से लबालब भरे पड़े हैं,वही रास्ते के बीच बड़े-बड़े पेड़ गिरने और सड़क टूटने से यातायात करना प्रशासन के लिए बहुत टेढ़ी खीर हैं,उसके बावजूद भी लोगों द्वारा कहीं ना कहीं लापरवाही बरती जा रही हैं। उपखंड प्रशासन द्वारा बार-बार अपील के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम डालकर सफर करने को मजबूर हैं और प्रशासन की अपील और सावधानी को नहीं मान रहे हैं जिसका परिणाम आमजन के सामने हैं। ऐसी ही एक घटना सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के पावा गांव में सामने आई है जहां गांव की स्थिति नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण एक पेड़ पर बैठे हुए हैं।चक्रवर्ती तूफान और भारी बारिश का दौर जारी है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार आमजनता से अपील कर सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी जा रही है उसके बावजूद भी बिना काम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। दरअसल पाली जिले 270mm बारिश दर्ज की गई है,जहां नदी नाले,बांध इत्यादि उफान पर हैं।
पवन नदी में फंसे तीन व्यक्ति*
प्राप्त सूत्रों के अनुसार पावा नदी में तीन व्यक्तियों के फंसने की जानकारी सामने आ रही है,वही नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण तीनों व्यक्ति नदी के बीच खड़े पेड़ पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं और वे घंटों तक पेड़ पर बैठे रहे,नीचे नदी बहती रही।जानकारी को लेकर कांग्रेस नेता एवं जागरूक वरिष्ठ नागरिक नेपाल सिंह पावा ने उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी को घटनाक्रम की जानकारी दी।सूचना पर अपनी स्वयं की जान जोखिम में डालकर आमजनता की रक्षा करने हेतु उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी के साथ प्रशासन की पूरी टीम व एमडीआरएफ टीम,पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और फंसे व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण न रास्ते दिखाई दे रहे क्षेत्र की सभी सड़कें पानी से भरी पड़ी है,रोड के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं पानी भरने से सड़कें दिखाई नहीं दे रही हैं,उसके बावजूद भी ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम देवल के साथ उनकी पूरी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए रक्षा के लिए चल पड़े।
हालात थोड़े से मुश्किल हैं और रात मैं भारी बारिश की चेतावनी भी है,उसके बावजूद भी उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल व सोहनलाल डारा की सूझबूझ एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया। नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए उपखंड प्रशासन एवं एनडीआरएफ टीम और मौजूद लोगों ने खूब प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
उपखंड प्रशासन की अपील*
पाली जिले में अति भारी बारिश होने की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल ने फिर क्षेत्रवासियों को अपील करते हुए कहा कि घर पर रहें और सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते उपखंड क्षेत्र में सभी नदी,नाले,बांध भर चुके हैं जो कोई भी भराव क्षेत्र में है उन्हें हाथ जोड़कर निवेदन है वह स्कूल इत्यादि किसी सुरक्षित जगह पहुंचे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं,वही कई संपर्क सड़क पूरी तरह से बाधित है,आपके साथ अनहोनी घटना हो सकती हैं, इसलिए जहां है वहां सुरक्षित रहें और प्रशासन का सहयोग करें। बिना काम से सफर करना खतरा है जगह जगह पानी का भराव है तथा कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज हैं,ऐसे में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया*
अधिकारियों का काफिला पहुंचते ही वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की और तुरंत प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया,लेकिन बारिश ज्यादा होने एवं रात के समय में अंधेरा होने के कारण कोई कामयाबी नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम ने कई बार प्रयास किए परंतु नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली,उसके बावजूद भी देर रात तक कोशिश जारी रही। इधर लोगों की फसलें की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर नेपाल सिंह पावा, स्थानीय सरपंच व तखतगढ़ थानाधिकारी के साथ उनकी पूरी टीम के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे और सकारात्मक पहल से प्रशासन का सहयोग किया।
इसी प्रकार पावा में 8 से 10 लोग नदी के उस किनारे फंसे होने की बात सामने आ रही हैं। एक कुए पर फंसे हुए लोगों से युवा लोगों द्वारा संपर्क कर नेपाल सिंह को जानकारी दी जहां जल्द से लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने के लिए प्रशासन से बातचीत की।
उपखंड क्षेत्र के बांध ओवरफ्लो*
सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सभी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं जिसमें कई बांध चलकने को आतुर हैं। जल संसाधन विभाग की सूचना के अनुसार जवाई नहर अनुमंडल, सुमेरपुर बांध गेज और क्षमता इस प्रकार है। जवाई बांध - 32.40 फीट और 2183 एमसीएफटी 2.बलवाना बांध-ओवरफ्लो,खिंवादी बाकली बांध ओवरफ्लो.सिंदरू बांध अतिप्रवाह. जादरी डायवर्जन डैम ओवरफ्लो,
दुजाना बांध अतिप्रवाह,गलदेरा बांध अतिप्रवाह,तखतगढ़ बांध ओवरफ्लो होने की जानकारी मिली है। ज्ञात रहे कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली।
जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर*
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण भारी बारिश के चलते सुमेरपुर सहित पूरे जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति बनी गई है। रविवार को सुमेरपुर उपखंड के ग्राम पावा में भारी बारिश के बाद ग्राम वासियों के नदी में फसने की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर रंजू रामावत ने रेस्क्यू टीम से स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
वर्तमान हालातों को लेकर जनप्रतिनिधि लगातार प्रशासन के संपर्क में तथा आमजन की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।