गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे द्वारा धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ़्तार
लेनदेन से तंग आकर युवक ने रची यह योजना
गजसिंहपुर . गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे द्वारा धमकी देने का मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रथम दृष्टाता यह साबित हुआ है की फाइनेंस मोहन सिंह से ली गई रकम वापस ना कर पाने की स्थिति में गजसिंहपुर के युवक प्रकाश बिश्नोई ने इस योजना को अंजाम दिया। जिसमें उसके दो साथियों ने भी सहयोग किया पाया गया है। थाना अधिकारी सुरेश मजोका ने बताया की गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से 60 लाख की फिरौती की धमकी दिलाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि व्हाट्सएप वर्चुअल कॉल के जरिए फाइनेंसर मोहन सिंह को 60 लाख रुपए फिरौती देने के रूप में लगातार धमकी मिल रही थी। मोहन सिंह ने इस सबंध में पुलिस थाना गजसिंहपुर में अज्ञात लोगों द्वारा वर्चयुल कॉल कर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश मजोका ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू किया। जल्द ही उन्होंने गजसिंहपुर निवासी प्रकाश बिश्नोई, कंवरपुरा निवासी नवीन कुमार बिश्नोई और रावला निवासी
कार्तिक जाखड़ को गिरफ़्तार कर लिया।
थानाधिकारी सुरेश मजोका ने बताया की पूछताछ में पाया है की प्रकाश बिश्नोई द्वारा फाइनेंसर मोहन सिंह से कुछ राशि फाइनेंस पर उठाई थी। इस राशि की एवज में फाइनेंसर मोहन सिंह प्रकाश बिश्नोई को घर खाली कर उसे कब्जा देने का दबाव बना रहा था। मोहन सिंह की धमकियां से तंग आकर प्रकाश बिश्नोई ने नवीन बिश्नोई से संपर्क साधा और अपनी व्यथा बताई। नवीन बिश्नोई ने रावला निवासी कार्तिक जाखड़ से संपर्क साधा। कार्तिक जाखड़ ने लॉरेंस गैंग के युवकों से संपर्क कर मोहन सिंह को 60 लाख फिरौती देने की धमकी दिलवा दी।
थाना प्रभारी सुरेश मजोका ने बताया की पुलिस इस प्रकरण में गहनता से आरोपीयों से पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में संलिप्त सभी मुलजिमों तक पहुंचने के लिए जी जान से जुटी हुई है। इस प्रकरण का पर्दाफाश करने के लिए थानाधिकारी सुरेश मजोका के नेतृत्व में थाना की तकनीकी विभाग से जुड़े हुए कर्मी व समस्त थाना के अधिकारी वी कर्मचारी दिन रात एक किए हुए थे। आखिरकार उन्होंने सुराग लगाते हुए सबसे पहले गजसिंहपुर निवासी प्रकाश बिश्नोई को राउंड अप कर पूछताछ की जिससे यह मामला आगे किया कर खुलता ही गया।