जवान के बाद टाइगर-3 से लीक हुई क्लिप
अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ अंतिम में नजर आए सलमान खान इन दिनों अपनी दीवाली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म टाइगर-3 को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को पठान की तरह कामयाब बनाने के लिए आदित्य चोपड़ा पठान के रूप में शाहरुख की एंट्री करवाने की तैयारी में हैं। इस दृश्य को रचने में उन्होंने 6 माह से अधिक समय लिया है। आगामी माह इस दृश्य की शूटिंग की जाएगी। इससे पहले टाइगर-3 अपने लीक क्लिप की वजह से चर्चाओं में आ गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान खान के साथ टाइगर-3 की शूटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
साल 2022 में सलमान खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिससे फैंस ज्यादा ही बेसब्र हो रहे हैं। इस वर्ष सलमान खान अपने प्रशसंकों को देश के दो बड़े त्यौंहार—ईद और दीवाली—पर दो फिल्में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर-3 देने जा रहे हैं। इसी मध्य टाइगर 3 की शूटिंग से उनकी तस्वीरें लीक हो गई हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मीडिया के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की इस समय टर्की में शूटिंग चल रही है। वह अपनी फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और इनको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान अलग-अलग लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस फिल्म टाइगर 3 से जबरदस्त तरीके से एंटरटेन होने वाले हैं।